Free Ayurveda Gyan

LightBlog

Monday, December 10, 2018

Test 01

Life Changing stories in Hindi के मध्यम से मै अपने बिचार को आपके सामने रखने जा रहा हु
यह टाइटल पढ़ने के बाद आप जरूर सोच रहे होंगे कि मैं किस बारे में बात करना चाहता हूं मैं ज्यादा लंबा नहीं खींचते हुए मेरे मुद्दे पर आता हूं मेरा मुद्दा यह है कि हममें से हर एक आदमी अपने जीवन में कुछ ना कुछ करना चाहता है किसी को सफलता चाहिए किसी को पैसे चाहिए किसी को शादी करनी है तो किसी को इसी देश में घूमने जाना है हम इन सब चीजों को सोचते रहते हैं और इसके बारे में प्लान करते रहते हैं लेकिन इस पर कभी भी कोई एक्शन नहीं लेते जिसकी वजह से यह हमारा कार्य वैसे का वैसे अधूरा पड़ा रहता है मैं Life Changing stories सुनाना चाहता हूं जो मैंने अपने एक दोस्त से सुना था उसके दादा जी ने उसे सुनाया था, यह कहानी उसके दादाजी के मित्र की है
एक बार एक लड़का प्रतिदिन यह सोचा करता था कि मैं जब बड़ा हो जाऊंगा तो मैं बहुत सारे पैसे कमा लूंगा और उससे मैं तरह-तरह की गाड़ियां खरीद लूंगा और अपने पूरे देश का भ्रमण करूंगा जो भी अच्छी अच्छी चीज लगेगी उसे मैं खरीद कर खा लूंगा और अपने घर को सजाऊंगा ऐसा वह तब सोचता था जब वह 5 वर्ष का था फिर उसने सोचा कि पैसे कमाने के लिए पढ़ाई की आवश्यकता है तो पढ़ाई की जाए अतः वह स्कूल में दाखिला ले लिया और पढ़ने जाने लगा
लेकिन वह हमेशा यही सोचता था उसके पास बहुत सारे पैसे होंगे उसके लिए उसको अच्छा से पढ़ना है जब अच्छा से पढ़ाई करेगा तो वह कोई अच्छी नौकरी करेगा अथवा बिजनेस करेगा जिससे कि उसे बहुत सारे पैसे मिलेंगे और वह अपने सपनों को पूरा करेगा ऐसा सोचते सोचते हैं वह 18 साल का हो गया लेकिन ना ही वह ठीक से पढ़ पाया नहीं कोई नौकरी मिली, पैसे कमाने के लिए वह कोई और रास्ता सोचने लगा क्योंकि उसके पढ़ने के समय निकल गए थे और वह ऐसी स्थिति में आ गया था जिस समय वह पढ़ नहीं सकता था
क्योंकि उसकी शादी भी हो चुकी थी और उसके कंधे पर घर का भी खर्चा पड़ गया था अतः उसने फिर कोई दूसरी तरकीब सोचना शुरू किया और ऐसा करते करते वह बुड्ढा हो गया उसकी पूरी जिंदगी खत्म हो गई और मरते वक्त उसको अफसोस हो रहा था कि काश मैंने केवल सोचा ही नहीं होता बल्कि जो मैंने सोचा था उसके ऊपर कुछ एक्शन लिया होता उसको कार्य में परिवर्तित किया होता तो आज मैं अपने अधूरे सपने के साथ नहीं मरता |
हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं जो प्रतिदिन बचपन से लेकर अब तक सोचते आ रहे हैं लेकिन कोई सफलता सामने नहीं दिख रहा है इसका एक ही मुख्य कारण है जो कि है केवल सोचना अगर आपके पास बहुत ही अच्छी क्वालिटी की गेहूं का बीज हो अथवा अन्य किसी फसल का बहुत ही उत्तम क्वालिटी का आपके पास बीज हो और अगर आप उस की बुवाई ही ना करें तो क्या वह पौधा बन करके आपको अच्छा फसल दे सकता है
नहीं दे सकता क्यों क्योंकि जब तक हम मेहनत नहीं करेंगे उस पर कोई कार्य नहीं करेंगे तब तक हमें वह चीज प्राप्त नहीं होने वाला है उसी प्रकार जो नॉलेज होता है, हमारा जो ज्ञान होता है हमारी जो सोच होती है हमारा जो प्लान होता है वह एक बीज के जैसा होता है जब तक हम उस पर क्रिया नहीं करते हैं जब तक हम उसको अपने जीवन में उतारते नहीं हैं जब तक हम उस पर कोई कार्य करना प्रारंभ नहीं करते हैं तब तक वह हमारे लिए बेकार है उसका कोई अर्थ नहीं है
अतः अगर आप भी चाहते हैं कि मरते वक्त आपको यह अफसोस ना हो तो आज ही आप जो सोचते हैं उसको कार्य में परिवर्तित कीजिए अगर आप ऐसा करना शुरू करते हैं तो आप देखेंगे बीते कुछ ही महीनों में आपको अपनी सफलता अपने सामने दिखने लगेगी धन्यवाद दोस्तों अपना समय देने के लिए और यह Life Changing stories पढ़ने के लिए 
आप और भी Life Changing stories हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते है